
input device kya hai in hindi
Input device kya hai ? In hindi
Input device kya hai ? In Hindi :- Hello friends yourstudynotes.com में आपका एक बार फिर से स्वागत है आज हम आपको इनपुट डिवाइस के बारे में बताने जा रहे है वैसे तो इनपुट डिवाइस बहुत प्रकार की होती है लेकिन इनमे से हम कुछ विशेष इनपुट डिवाइस आपके साथ साँझा करेंगे आशा करते है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगेगी |

Input Device वे डिवाइस(Device) होती है | जिसके द्वारा हम अपने डाटा (Data) या इंस्ट्रकशन(Instructions) को कंप्यूटर में इनपुट करा सकते है | इनपुट डिवाइस कंप्यूटर तथा मानव के मध्य संपर्क की सुविधा प्रदान करते है | computer में कई इनपुट डिवाइस होती है ये डिवाइस कंप्यूटर के मस्तिष्क यानिकि cpu को इंस्ट्रकशन करती है की वह क्या करे ? इनपुट डिवाइस कई रूप में उपलब्ध है | तथा के विशेष उद्देश्य है | जैसे की टाइपिंग के लिए कीबोर्ड होता है जो हमारे निर्देश को टाइप करता है |
Joystick :-
यह डिवाइस विडिओ गेम (Video game) खेलने के लिए काम आने वाला इनपुट डिवाइस है | इसका प्रयोग बच्चो द्वारा कंप्यूटर पर गेम (game) खेलने के लिए किया जाता है क्योकि यह बच्चो को कंप्यूटर सिखाने का सबसे आसान तरीका है वैसे तो कंप्यूटर के ज्यादातर खेल कीबोर्ड (keyboard) से खेले जा सकते है परन्तु कुछ खेल जो की तेज गति वाले होते है | उनके लिए जोस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है यह तेज गति से खेले जाने वाले खेलो के लिए बहुत ही सुविधाजनक होता है |
light Pen :-
लाइट पेन बिलकुल माउस (Mouse) के जैसे ही काम करता है यह भी एक पॉइंटर (Pointer) डिवाइस (Device) है |लाइट पेन का यूज़ कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई चित्र या ग्राफिक बनाने के लिए किया जाता है लाइट पेन एक प्रकार का संवेदनशील पेन की तरह होता है और लाइट पेन का यूज़ ऑब्जेक्ट (Object) choose करने के लिए किया जाता है लाइट पेन की हेल्प (Help) से बनाया गया कोई भी ग्राफ़िक कंप्यूटर पर स्टोर किया जा सकता है | तथा आवश्यकता अनुसार इसमें सुधार किया जा सकता है |
Touch screen :-
टच स्क्रीन (Touch screen ) भी एक इनपुट डिवाइस है इसमें यूजर डिस्प्ले (Display) की सहायता से बिना किसी पॉइंटिंग डिवाइस (Pointing device) के यूजर अपने उंगलियों को स्तिथ कर स्क्रीन (Screen) पर मेन्यू या किसी ऑब्जेक्ट को choose करते है किसी यूजर को अगर कंप्यूटर की ज्यादा जानकारी न हो तो भी इसे सरलता से यूज़ (use) कर सकता है |
Bar code Reader :-
Bar code reader का इस्तेमाल किसी भी प्रोडक्ट के ऊपर छपे हुए बार कोड को पढ़ने के लिए किया जाता है किसी प्रोडक्ट के ऊपर जो बार कोड (Bar code reader) के द्वारा किसी भी चीज़ की कीमत और उससे जुडी साड़ी जानकारियाँ को प्राप्त किया जा सकता है |
Scanner :-
स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है | यह किसी भी हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में कन्वर्ट कर देता है | इसका मुख्य काम किसी पेज को स्कने करके डॉक्यूमेंट में चेंज कर देता है | इसका मुख्य लाभ यह है की यूजर को कोई भी सुचना टाइप नहीं करनी पड़ती है यह पेज को स्कैन करके उस सुचना को कंप्यूटर में डॉक्यूमेंट के फॉर्मेट में स्टोर कर देता है |
Basic components of a computer system
O M R :-
O M R (Optical marker reader) एक ऐसा डिवाइस है जो किसी कागज पर पेंसिल या पेन के चिन्ह की उपस्थिति को जाँचता है इसमें चिन्हित कागज पर प्रकाश डाला जाता है और परावर्तित प्रकाश की जाँचा जाता है इसका यूज़ हम एग्जाम की अंसर शीट को चेक करने के लिए किया जाता है |
O C R :-
O C R (Optical character recognition) एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल किसी विशेष प्रकार के चिन्ह, अक्षर या नंबर को पड़ने के लिए किया जाता है इन करैक्टर को प्रकाश स्त्रोत के द्वारा पढ़ा जा सकता है | O C R उपकरण टाइप राइटॉर से छपे हुए अक्षर कैश रिजस्टर के अक्षर और credit card or debit card के अक्षर को पद लेता है |
M I C R :-
MICR (Magnetic ink character recognition) व्यापक रूप से बैंक में इस्तेमाल होता है जहाँ लोगो को चेक के नंबर के साथ काम करना पड़ता है इसे संक्षेप में M I C R कहाँ जाता है | MICR का इस्तेमाल चेक पर मेग्नेटिक इंक से लिखे गए अक्षर को पड़ने के लिए किया जाता है | यह मशीन तेज व स्वचलित होती है साथ ही इसमें गलतिया होने के अवसर बिलकुल कम होते है |
What is generation of computer?with summary
यह कुछ इनपुट डिवाइस है जिनके द्वारा विशेष काम किये जाते है इनके आलावा और भी कई इनपुट डिवाइस होती है | जिनके द्वारा इनपुट दिया जा सकता है
आशा करते है की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी रही होगी | ऐसी ही विशेष जानकारिया पाने के लिए बने रहिये yourstudynotes.com के साथ |